फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Main road raised above Station Road level; bike riders getting injured

Bhadohi News: स्टेशन रोड से ऊंची बनी मेन सड़क, चोटिल हो रहे बाइक सवार

Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Main road raised above Station Road level; bike riders getting injured
चौरी बाज़ार में मेन रोड से स्टेशन रोड निचे होने से होती है दुर्घटना । संवाद
चौरी। बाज़ार के मुख्य तिराहा के पास से स्टेशन रोड पर चढ़ना वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गया है। जमीन से ऊंची सड़क पर चढ़ने में टोटो और बाइक सवार आए दिन वाहन लेकर गिर जा रहे हैं। मुख्य तिराहा से परसीपुर रेलवे फाटक तक एक माह पहले सीसी रोड का निर्माण कराया गया। स्टेशन रोड और मेन रोड के बीच सड़क गहरी हो गई है। जिससे स्टेशन रोड पर जाने के लिए लगभग एक फिट ऊंचाई पर वाहनों को चढ़ना होता है। जिससे अक्सर दुर्घटना हो जा रही है।
विज्ञापन

कभी टोटो पलट जाती है तो कभी बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते है। बाजार के प्रमोद सिंह, सलीम सिकंदर, नवीन जायसवाल, अजय सेठ ने कहा कि दोनों सड़क के बीच हमेशा खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दोनों सड़क के मिलान वाले स्थान पर गिट्टी डालकर सही कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed