फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Two special unreserved ring trains will operate for devotees.

महाकुंभ: श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष अनारक्षित रिंग ट्रेनों का होगा संचालन

Sat, 21 Dec 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Two special unreserved ring trains will operate for devotees.
आगामी महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। ट्रेनों का संचालन 10 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन

इस बीच केवल मौनी अमावस्या के स्नान अवधि के दौरान 28, 29 व 30 जनवरी को अनारक्षित ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। ये ट्रेनें ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रयागराज जंक्शन प्रयागराज-रामबाग, बनारस, जंघई, जफराबाद, अयोध्या धाम, प्रयाग और प्रयागराज जं. रिंग रेल अनारक्षित कुंभ मेला विशेष गाड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गाड़ी प्रयागराज जं. से सुबह छह बजे निकलकर सुबह 6.12 पर प्रयागराज रामबाग, 6.30 बजे झूसी, 6.52 बजे हंडिया खास, 7.17 बजे ज्ञानपुर रोड, 7.35 बजे माधोसिंह, 8.20 बजे बनारस, 9.15 बजे भदोही, 9.57 बजे जंघई, 10.35 बजे मड़ियांहू पहुंचेगी।
इसी तरह 11.02 बजे जफराबाद, 11.20 बजे जौनपुर, 11.57 बजे शाहगंज, 12.50 बजे अकबरपुर, दोपहर 1.17 बजे गोशाईंगंज, 2.15 बजे अयोध्या धाम, 2.32 बजे अयोध्या कैंट, 15.35 बजे सुल्तानपुर, शाम 4.32 बजे मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं., 5.17 बजे मऊ आइमा, 6.02 बजे फाफामऊ और 6.22 बजे प्रयाग से छूटकर 6.50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
इस ट्रेन की वापसी प्रयागराज जं.-प्रयाग-अयोध्या धाम-जफराबाद-जंघई-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन होगी।
जो प्रयागराज जंक्शन से 06.30 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए रात नौ बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
इसके अलावा दूसरी विशेष ट्रेन शाम 5.30 पर प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज रामबाग, झूसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, भदोही, जंघई, मड़ियाँहू, जफराबाद, जौनपुर, शाहगंज पहुंचेगी।

दूसरे दिन अकबरपुर से रात 12.30 बजे छूटकर गोशाईंगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं., मऊ आइमा, फाफामऊ और प्रयाग से होकर सुबह 7.45 पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इस गाड़ी में मेमू रेक के 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed