फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Koiriyapar bypass widening has been stuck for three years due to a 12-meter land dispute, leaving 150,000 people struggling with traffic jams.

Bhadohi News: 12 मीटर जमीन के फेर में तीन साल से फंसा है कोइरियापार बाईपास का चौड़ीकरण, जाम से जूझ रहे डेढ़ लाख लोग

Wed, 23 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Koiriyapar bypass widening has been stuck for three years due to a 12-meter land dispute, leaving 150,000 people struggling with traffic jams.
बदहाल कोईरियापार बाईपास से गुजरता ट्रक। संवाद
कोइरियापार बाईपास का चाैड़ीकरण 12 मीटर जमीन के लिए तीन साल से फंसा है। सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की उदासीनता से 1.5 लाख की आबादी जाम से जूझ रही है। बाईपास की सड़क साढ़े तीन मीटर और लंबाई दो किलोमीटर है। मऊ से आजमगढ़ जिले के कुछ हिस्सों को जोड़ने के लिए यह मुख्य सड़क है। इस समय बाईपास से रोजाना पचास हजार गुजरते हैं। मुहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी पर बना पुल जर्जर घोषित होने के बाद कोपागंज-भातकोल मार्ग पर सभी भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। कोइरियापार बाजार में सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहन कोइरियापर बाईपास से ही गुजर रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर चलने वाली 25 से अधिक बसें इसी बाईपास से गुजरती हैं। बारिश से आधी सड़क खस्ताहाल है। कोपागंज से भातकोल तक 18 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया गया है लेकिन कोइरियापार बाजार और बाईपास की सड़क चाैड़ी नहीं की गई। सड़क संकरी होने से बड़े वाहनों को वहां से गुजरने में दिक्कत होती है। तीन साल पहले इसी मार्ग पर 20 साल बाद मऊ से आजमगढ़ के लिए रोडवेज बस चलाई गई थी। लेकिन रास्ता संकरा होने से रोडवेज चालकों ने उस मार्ग पर जाने से मना कर दिया। दबाव बनाने पर एक चालक ने इस्तीफा दे दिया था। समाजसेवी वेद प्रकाश राय ने बताया कि बाईपास मार्ग के पास एक तरफ सिंचाई विभाग की नहर है, जिससे चौड़ीकरण में समस्या हो रही थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर 11 अक्तूबर 2023 को एसडीओ सिंचाई शिवशंकर, जेई सोनू कुमार चौहान, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, एसएन यादव मौके पर पहुंचकर राजस्वकर्मियों से सीमांकन कराया था। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 12 मीटर भूमि की जरुरत है। इसमें सात मीटर भूमि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने देने को वादा किया था। शेष लोक निर्माण विभाग को खरीदनी थी। स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों ने सीमांकन कराया और अपना वादा भूल गए। सीमांकन किए 35 महीने बीत चुके हैं। सड़क चाैड़ीकरण का प्रस्ताव फाइलों में बंद है। अब दोनों विभाग के उच्चाधिकारी इस सीमांकन से इन्कार कर रहे हैं। दोनों विभागों की आनाकानी से कोइरियापार बाईपास की सड़क साढ़े पांच मीटर चाैड़ी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोइरियापार बाजार में दिनभर लगता है जाम
कोइरियापार बाजार में जाम की समस्या है। जाम लगने का मुख्य कारण बाईपास मार्ग की बदहाली है। जाम में राहगीर घंटों फंसे रहते हैं। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने से जाम की समस्या बढ़ जाती है। कोपागंज-भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण के समय बाजार में सड़क किनारे स्थित दुकानों को तोड़े बिना ही संकरी सड़क बना दी गई है। वहीं दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन


प्रतिक्रिया -
मुहम्मदाबाद गोहना में पुल जर्जर घोषित होने के बाद उस क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश का एकमात्र नजदीक का रास्ता है। लेकिन बाईपास संकरा और बदहाल होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। अजीत यादव, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कोईरियापार बाईपास मार्ग से जिले की 25 फीसदी यातायात प्रभावित है। करीब 25 से अधिक प्राइवेट और रोडवेज बसों का संचालन इसी रास्ते हो रहा है। रास्ता खराब होने के कारण रोज सैकड़ों लोगों की जान खतरे में रहती है। भारत भीम जनार्दन चौहान, व्यापारी


इस मामले में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। सिंचाई विभाग की भूमि पर सड़क बनाने की अनुमति विभाग का कोई अधिकारी नहीं दे सकता है। सीमांकन करके रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। वहां से मंजूरी मिलने पर जमीन हस्तांतरित की जाएगी। - संजय मात्रे, - अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग मऊ

-----

यदि बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन हुआ है तो सिंचाई विभाग से बात करके जानकारी ली जाएगी। यदि वो जमीन देने के लिए तैयार हैं तो फाइल आगे बढ़ाई जाएगी।
- राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed