फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against husband and second wife for marrying while the first wife was still alive.

Bhadohi News: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, पति और दूसरी पत्नी पर प्राथमिकी

Wed, 23 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against husband and second wife for marrying while the first wife was still alive.
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी में एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को घर से मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर मामले में पुलिस ने पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता बिंदू मिश्रा ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 28 मई 1994 को आशुतोष मिश्र के साथ हुई थी। और गौना सात मई 1997 को हुई है। शादी के बाद उनसे दो बेटियां साक्षी और आराध्या और एक बेटा आयुष मिश्रा हैं। बड़ी बेटी आराध्या की शादी हो चुकी है। आरोप है कि पति आशुतोष मिश्र ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी आरती निवासी अज्ञात के साथ कर ली है। उनसे दो बेटियां सुरभि और रागिनी हैं, जो पति के साथ ही रहती हैं। आरोप है कि पति ने कई जमीन भी बेच दी। बीते 10 सितंबर को दूसरी पत्नी आरती ने यहां से भाग जाने और नहीं जाने पर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की चेतावनी दी। जब उन्होंने कहा कि उससे पहले शादी हुई है वह यहीं रहेगी तो आशुतोष मिश्र और आरती ने मिलकर मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय का कहना है कि इस मामले में आशुतोष और आरती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed