फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahadev will play Holi with abir and gulal on Rangbhari Ekadashi

Bhadohi News: रंगभरी एकादशी पर अबीर और गुलाल की होली खेलेंगे महादेव

Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahadev will play Holi with abir and gulal on Rangbhari Ekadashi
फाल्गुन माह एकादशी पर प्राचीन बाबा बड़े शिव धाम और तिलेश्वरनाथ धाम सहित नगर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रमुख शिव मंदिर और शिवालय में भव्य शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बाबा बड़े शिव धाम में सायंकाल छह बजे से रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

महापर्व पर बाबा बड़े शिव का परम पावन दिव्य स्वरुप का शृंगार होने जा रहा है। इस दिन पूरे मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। आकर्षक रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से शृंगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबीर गुलाल से भक्ति मय माहौल होलीमय हो जाएगा। मान्यता है कि इस दिन बाबा को अबीर गुलाल लगाने के बाद से ही होली की शुरुआत हो जाती है।
बाबा बड़े शिव की महाआरती रात्रि आठ बजे उतारी जाएगी । रंगभरी एकादशी पर नगर और जनपद के शिव भक्तों के आने वाली भीड़ को देखते हुए रामकृष्ण खट्टू नगर पालिका परिषद से विशेष सफाई, पेयजल व पुलिस प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ से सेवक भी व्यवस्था संभालने में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed