फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahadanis donated blood

महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 14 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mahadanis donated blood
लायंस क्लब की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सोमवार को महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। इस दौरान कुल 17 यूनिट रक्तदान किया गया। जबकि 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए। शिविर का उद्घाटन लायंस मंडल 321 ई के रक्तदान चेयरमैन पंकज माहेश्वरी और कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाहिद ने किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि दान कई प्रकार के होते हैं। जिनमें मतदान, अन्नदान, अंगदान आदि। लेकिन, रक्तदान इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। किसी का रक्तदान आपातकालीन स्थिति में काम आता है। इससे नया जीवन दिया जा सकता है। हमें रक्तदान के लिए आगे आने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित भी करना चाहिए। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में जो भी भ्रांतियां हैं, उन्हें खत्म करने की जरूरत है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती। रक्तदान के बाद एक-दो दिन में आदमी पहले जैसा महसूस करने लगता है और निकाले गए रक्त की भरपाई शरीर 120 दिन में कर लेता है।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 17 लोगों ने रक्तदान किया है। रक्त को ब्लड बैंक में सुरक्षित रख लिया गया है। वहीं रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस मौके पर हरेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अंबिका अग्रहरी, अरविंद भट्टाचार्य आदि लोग मौजूद रहे। लायंस क्लब की ओर से कराए गए रक्तदान शिविर में सोमवार को ज्ञानपुर निवासी कमलेश गुप्ता, काशीपुर भदोही निवासी मृत्युंजय दास गुप्ता, परसीपुर निवासी सुरेश गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला, शिवप्रसाद तिवारी आदि लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed