{"_id":"1eadc6aece75c5f53d280e71ecd131eb","slug":"maha-shivaratri-festival-was-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर बम बम की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर बम बम की गूंज
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर-बम-बम की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। ऐसा लगा जैसे पूरी कालीन नगरी शिवमय हो गई है। श्रद्धालुओं ने दूध, बेर, धतूरा चढ़ाकर पुण्य कमाया।
ज्ञानपुर नगर स्थित पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर भोर में चार बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार जारी रहा। जैसे-जैसे समय गुजरता गया भीड़ बढ़ती गई, स्थिति यह हो गई कि मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं बची। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कई लाइन लगाकर दर्शन कराया गया।
हरिहरनाथ मंदिर पर ऐसा लगा पूरा इलाका प्रभु के दर्शन करने के लिए चला आ रहा है। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, काशी, प्रयाग और विंध्य के मध्य स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ पर महाशिवरात्रि के दिन आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। दर्शन पूजन के लिए महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक रही। इसी तरह गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर, ज्ञानपुर के बाबा दूधनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया भी पहुंचे। प्रयाग से जल लेकर आने वाले कांवरिया डीजे की धुन पर थिरकते हुए मंदिर पर पहुंचे। बोल बम कांवरिया संघ भिदिउरा के बैनर तले सैकड़ों कावंरिया हरिहरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर रामलोलारख पाठक, लालमणि, हीरामणि, संतोष आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, महाशिवरात्रि की धूम गांवो में भी रही। सूर्या बालिका इंटर कालेज के समीप स्थित शिव मंदिर पर मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। दिन भर श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते रहे। इसी तरह कस्तूरीपुर, भिखरीरामपुर, बदलीपुर, कपूरीपट्टी, पुरानी मोढ़, डुड़वा, करियावं, रमयनपुर आदि गांवो में शिव मंदिरो पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ऊंज संवाददाता के अनुसार, इलाके में महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। कुरमैचा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर पर मंगलवार को सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेय के जयकारे लगाए गए।