{"_id":"6782f2cde969e5e035087c21","slug":"maha-kumbh-increased-vigil-on-the-highway-entry-point-handed-over-to-paramilitary-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121147-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : हाईवे पर बढ़ी चौकसी पैरामिलिट्री के हवाले एंट्री प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : हाईवे पर बढ़ी चौकसी पैरामिलिट्री के हवाले एंट्री प्वाइंट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर सुरक्षा बढ़ गई है। पहले शाही स्नान से पूर्व हाईवे पैरामिलिट्री के हवाले हो गई है।
प्रमुख मार्ग पर बने एंट्री प्वाइंट से लेकर अन्य स्थानों पर पुलिस टीमें लगाई गई हैं। शनिवार को डीआईजी आरपी सिंह ने हाईवे पर बने एंट्री प्वाइंट का जायजा लिया और पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता में है। सीमावर्ती जिला होने से भदोही में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पहले शाही स्नान को अब चंद दिन शेष है। इसको लेकर श्रद्धालु अब प्रयागराज की तरफ जाने शुरू हो गए हैं।
इससे हाईवे पर भीड़ भाड़ भी बढ़ने लगी है। सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सतर्कता बढ़ाई गई है, लेकिन अब चौकसी शुरू कर दी गई है।
शनिवार को डीआईजी आरपी सिंह ने बाबूसराय से लेकर ऊंज तक बनाए गए प्वाइंट पर तैनात पैरामिलिट्री जवानों एवं पुलिसकर्मियों से बात की। इस दौरान बसों और चार पहिया वाहनों को रोककर जांच भी की गई। पुलिस की तरफ से कुल आठ एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें बाबूसराय जीटी रोड बैरियर वाराणसी बॉर्डर, जीटी रोड भीटी बॉर्डर, कंधिया फाटक बैरियर वाराणसी बॉर्डर, धौरहरा बैरियर जौनपुर बॉर्डर, कोटवा भीटी मार्ग बैरियर प्रयागराज बॉर्डर, कुढवा बैरियर प्रयागराज बॉर्डर, मानीडीह बैरियर प्रयागराज बॉर्डर और धनतुलसी बैरियर प्रयागराज बॉर्डर शामिल है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि महाकुंभ को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है। आवासीय व्यक्तियों, किरायेदारों, बंजारों, फेरी वालों, टेंट, डेरों में दवा और सामान बेचने वालों आदि का सत्यापन किया जा रहा है। अभिसूचना तंत्र, सोशल मीडिया सेल और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार