फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maha Kumbh after two months, roadways bus stand becomes cricket ground

Bhadohi News: महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर, वीरान पड़े हैं रोडवेज बस स्टेशन

Tue, 12 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh after two months, roadways bus stand becomes cricket ground
भदोही। प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ करीब दो महीने बाद है। इसकी तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। इसके बाद भी भदोही के जमुनीपुर बस स्टैंड से बसों का संचालन आज तक नहीं किया गया है। यहां बच्चे क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन

आगामी 2025 में 23 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए शासन स्तर से जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालु कैसे पहुंचेंगे। यह एक बड़ा सवाल है। जिले में औराई, ज्ञानपुर के अलावा भदोही के जमुनीपुर में रोडवेज बस स्टेशन बनाया गया है।
विज्ञापन

बस स्टेशन होने के बाद भी लोगों को एक अदद बस के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। भदोही के जमुनीपुर में वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 267.35 लाख की लागत से बने बस स्टैंड का लोकार्पण किया था। तब लोगों को सोचा था कि प्रयागराज, वाराणसी समेत कानपुर, लखनऊ आदि शहरों को आवागमन काफी आसान हो जाएगा, लेकिन लगभग चार वर्ष के बाद अब तक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज दावा करता है कि जौनपुर और मिर्जापुर के बीच दो बसें संचालित की जा रही हैं, लेकिन लोगों की मुख्य समस्या प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ आने जाने को लेकर है। कुछ यही हाल ज्ञानपुर रोडवेज बस स्टेशन का है।
दुर्गागंज रोड तिराहे के पास रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण 25 अगस्त 2008 को तत्कालीन मंत्री रामअचल राजभर ने किया था। लोकार्पण के समय करीब 18 बसें उपलब्ध कराकर वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, सीतामढ़ी, भदरांव, धनतुलसी, सुरियावां, भदोही वाया दुर्गागंज का रूट तय किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद एक-एक कर सभी बसें यहां से कहां चली गईं, पता नहीं चल सका। औराई स्टेशन करीब 85 बसें ठहरती हैं। ये सभी बसें लांग रूट की होती हैं। हाईवे होने के कारण यह स्टेशन गुलजार रहता है।
55 से अधिक निजी बसों का हो रहा है संचालन

गौरतलब है कि कई बार रोडवेज परिवहन निगम यात्री न होने का हवाला देती हैं, लेकिन निजी बसों के संचालन पर नजर डालें तो वाराणसी चौरी वाया भदोही रूट पर करीब 53 निजी बसों का संचालन होता है। इसी तरह ज्ञानपुर से भी करीब तीन से चार निजी बसे संचालित होती हैं। दिनभर में एक से दो चक्कर लगाने वाली बसों को अगर यात्री मिल रहे हैं तो रोडवेज बसों को यात्री क्यों नहीं मिलेंगे।
हमारे घर से रेलवे स्टेशन दूर है और जमुनीपुर बस स्टैंड काफी नजदीक। लेकिन बसों का संचालन नहीं होने से लाभ नहीं मिल पाता है। रोडवेज विभाग महाकुंभ से पूर्व प्रयागराज के लिए बसें चलाए। -बेचूलाल पाल
एक जमाना हो चुका है बस स्टैंड का निर्माण हुए लेकिन बस स्टैंड गुलजार नहीं हो सका। यदि बसों का संचालन होता तो ठेले, खोमचे वालों तथा दुकानदारों का रोजगार चलता। कुंभ के लिए बसें चलाई जाएं। -प्रकाश जायसवाल

भदोही से यात्रियों की संख्या कम होने से दिक्कत हो रही है। 60 प्रतिशत यात्री भी नहीं मिलने से बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है। जहां तक महाकुंभ की बात है तो इसके लिए विशेष प्रबंध के लिए विभागीय तौर पर तैयारी चल रही है। शीघ्र बसों की घोषणा की जाएगी। -गौतम कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कैंट ग्रामीण रोडवेज, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article