Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magh Purnima: 1.90 lakh people took a dip of faith in Ganga

माघ पूर्णिमा : 1.90 लाख ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 13 Feb 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Magh Purnima: 1.90 lakh people took a dip of faith in Ganga
माघी पूर्णिमा का पर्व जिले में बुधवार को हर्षोल्लास पूर्वक परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में ही विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जनपद के प्रमुख घाटों पर करीब 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा मईया के जयकारे से गंगा घाट गूंजायमान रहा। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
माघ पूर्णिमा का शास्त्रों में विशेष महत्व है। माघ माह के पवित्र स्नानों में यह आखिरी स्नान माना जाता है। इस दिन लोग स्नान-ध्यान के बाद दान भी करते हैं।
विज्ञापन

जिले के रामपुर, सीतामढ़ी, सेमराध घाट पर लाखों की संख्या में स्नानर्थियों ने माघी स्नान किया। इसके अलावा गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानीपुर, बरजी, डेरवा, भोगांव गंगा घाट पर स्नार्नियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त के समय स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ तड़के सुबह से ही लोग गंगा घाट की तरफ जाने लगी। समय के साथ घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और परिवार और समाज के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद गरीबों में दान-पुण्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed