फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Madam....the husband is addicted to gambling and beats her after drinking alcohol

Bhadohi News: मैडम....पति जुए का आदी है शराब पीकर करता है मारपीट

Thu, 10 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Madam....the husband is addicted to gambling and beats her after drinking alcohol
ज्ञानपुर। मैडम....ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये मांग रहे हैं। जिसके कारण वे उसे मायके छोड़ दिए हैं। विदा कराके नहीं ले जा रहे हैं। कृपया न्याय दिलाइए..।
विज्ञापन

सुरियावां निवासी अंजली मोदनवाल ने महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात के सामने अपनी पीड़ा सुनाई। इसी तरह सुरेरी, जौनपुर निवासी अमृता कुशवाहा ने बताया कि पति जुए का आदी है। शराब पीकर अक्सर मेरे साथ मारपीट करता है। अब एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। मेरे माता-पिता ने असमर्थता जताई तो उसे घर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बुधवार को अतिथि गृह ज्ञानपुर में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। इस दौरान 13 महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाई। जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार जो भी कार्रवाई है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। चेताया कि महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के हित को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय शत्रुघ्न कनौजिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, राजकुमार सहित अन्य संबधित अधिकारी थे। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मणपट्टी प्राथमिक स्कूल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर 11 महिलाओं का गोद भराई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed