फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Machinery, yarn, and raw materials were burnt in a factory fire.

Bhadohi News: कारखाने में आग से मशीन, सूत और कच्चा माल जला

Wed, 14 Oct 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Machinery, yarn, and raw materials were burnt in a factory fire.
सूत कारखाने में आग लगने के बाद खराब हुए और अधजले सूत के कोन। संवाद
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के छेड़ीबीर मोहल्ले में स्थित सूत कताई के कारखाने में सोमवार की रात में आग लगने से लाखों रुपयों की मशीन, तैयार सूत और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। घटना शार्ट सर्किट होने से हुई। कारखाने से सटे कमरे में ही परिवार रहता था जाग होने के बाद भी अग्निशमन की व्यवस्था नहीं होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इस बीच सूचना पाकर चार दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझने तक लगभग साढ़े 12 लाख के कच्चा और तैयार सूत का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

कारखाने के मालिक सलाहुद्दीन ने बताया कि पास वाले हॉल में उन्होंने सूत कातने वाली मशीन लगा रखी है, इसमें कालीन व्यापारियों से कच्चा सूत मंगाकर जाब वर्क करके व्यापारी को वापस दे देते हैं। रात्रि लगभग एक बजे उन्हें बगल वाले कमरे से आंच महसूस हुई थी। आग तेजी से बढ़ रही थी। शोर गुल से पास पड़ोस के लोग और कुछ युवक पहुंच गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने लगे। इसी बीच किसी से सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां भी आ गईं। संचालक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। कारखाने में साढ़े 12 लाख के केवल सूत ही रखे थे। आग से उनके मकान के साथ साथ सटे मकान की दीवारें भी दरक गईं। अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश माथुर ने बताया कि रात में घटना हुई है, इसलिए बीड़ी सिगरेट से घटना होने का सवाल नहीं है। घटना शॉर्ट सर्किट से ही प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed