फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lord Shri Ram reached Ayodhya, eyes lit up after meeting brother Bharat

Bhadohi News: अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, भाई भरत से मिल सजल हुए नयन

Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram reached Ayodhya, eyes lit up after meeting brother Bharat
ज्ञानपुर। 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट आते हैं। इधर 14 सालों से भरत प्रभु श्रीराम का इंतजार करते हैं। प्रभु श्रीराम और भरत-शत्रुघ्न का जैसे ही मिलन होता है। वैसे ही पूरा परिसर जय श्रीराम राम व भईया भरत के जयकारों से गूंज उठा। चारों भाइयों के मिलन को देखकर उपस्थित लोगाें के नयन सजल हो गए।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर, भदोही और सुरियावां में भरत मिलाप मेले का आयोजन हुआ। भरत मिलाप मेले को लेकर सुबह से ही तैयारियां चल रही थी। जगह-जगह लगे डीजे व साउंड के साथ ही भरत मिलाप के मंचन के लिए भव्य स्टेज तैयार किए गए थे। भरत मिलाप मेले में बुधवार की शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। देर रात तक सड़कों पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। ज्ञानपुर में भरत मिलाप कमेटी की ओर से राजा पार्क के पास भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें कमेटी की ओर से विशाल बिरहा दंगल का आयोजन हुआ। जहां बिरहा कलाकार दयाराम यादव, भदोही व सुषमा सागर गाजीपुर ने जोरदार प्रस्तुति को सुनने के लिए रात भर लोगों की भीड़ जमी रही। इसी तरह नौटंकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। अल सुबह भरत मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। जहां चारों भाइयों का मिलन होते ही पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मौके पर बहादुर यादव, रवि सेठ, मुन्ना पेंटर, रमेश पासी, राजीव रावत, अशोक जायसवाल, नितिन मुकेश सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह ज्ञानपुर में दूधनाथ मंदिर परिसर के बगल में भी भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके पहले यहां रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरियावां में रामलीला कमेटी की ओर से भरत मिलाप आयोजित हुआ। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन होते ही मौके पर मौजूद लोगों के नयन सजल हो उठे। भदोही में नगर में अल सुबह चारों भाइयों का मिलन होता है। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित भव्य आयोजन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले को सकुशल सम्पन्न करान के लिए जगह-जगह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ तैनात रही।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। नगर में भरत मिलाप मेले के दौरान आधा दर्जन से अधिक आकर्षक लॉग जुलूस निकाले गए। एक से बढ़कर एक आकर्षक लॉग देखकर लोग अंचभित हुए। लॉग में जहां पुष्पक विमान, कृष्ण व इन्द्र युद्ध, धरती पुकार, गरूण सहित अन्य तमाम एक से बढ़कर एक लॉग तैयार किए गए थे। लॉग जुलूस का शुभारंभ गीरधपुर से हुआ। जहां से जुलूस दुर्गागंज रोड होते हुए पुरानी बाजार, डीहवा, हॉस्टल चौराहा से होकर राजा पार्क आकर सम्पन्न हुआ। जहां भरत मिलाप कमेटी की ओर से लॉग जुलूस में शामिल उत्कृष्ट तीन लॉग को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राकेश यादव को एलईडी टीवी, दूसरे स्थान पर रहे शंकर विश्वकर्मा को होम थियेटर और तीसरे स्थान पर रहे बंशी सरोज को सिलिंग फैन देकर पुरस्कृत किया। मौके पर अशोक जायसवाल, तेगा सिंह, मनोज मोदनवाल, विजय बिंद, राहुल गुप्ता, शाहिद खान, मोहित, रविश सेठ, रोहित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed