फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi public meeting on May 16 in Bhadohi

लोकसभा चुनाव: छठवें चरण के चुनावी रण के लिए पूर्वांचल में उतरेंगे पीएम मोदी, भदोही में करेंगे जनसभा

Sun, 12 May 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 12 May 2024 01:29 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी 16 मई को भदोही आएंगे। वे जनसभा के जरिए पांच लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे। साथ ही पीएम मोदी इस जनसभा के जरिया ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी को भी दूर करेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi public meeting on May 16 in Bhadohi
पीएम के आगमन को लेकर जनसभा स्थल देखने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही लोकसभा के लिए छठवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए बड़े नेताओं के रैलियों की कार्ययोजना भी बनने लगी है। इसी क्रम में आगामी 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भदोही आएंगे। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए स्थान का चुनाव शुरू कर दिया गया है। पीएम मोदी डीघ इलाके में जनसभा करेंगे। इसके लिए अमवा माफी, कौलापुर और जंगीगंज के क्षेत्र में से किसी एक जगह का चुनाव जनसभा स्थल के लिए किया जाना है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Lok Sabha Election: पीएम मोदी 16 मई को आजमगढ़ में करेंगे जनसभा, कई लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे पीएम

पीएम मोदी की जनसभा ऐसे क्षेत्र में कराई जा रही है। जहां से वाराणसी, फूलपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और जौनपुर की लोकसभा की दूरी केवल 30 से 35 किमी की दूरी है। माना जा रहा है कि यहां से पीएम पांच लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे। इसके अलावा डीघ ब्लॉक ब्राम्हाण बहुल्य क्षेत्र माना जाता है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में जनसभा होने से ब्राह्मणों में जो भी थोड़ी बहुत नाराजगी है उसे भी दूर कर लिया जाएगा। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि पीएम मोदी की जनसभा 16 मई को जिले में होगी। इसके लिए दो-तीन जगह देखा जा रहा है। जिसमें अमवा माफी, कौलापुर और जंगीगंज में जगह देखा गया है। सबसे अधिक संभावना है कि पीएम की जनसभा अमवा माफी में हो सकती है। हालांकि अभी इसे फाइनल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed