फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Adalat: Disposal of 55 thousand cases

लोक अदालत: 55 हजार मामलों का निस्तारण

Sat, 14 Dec 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat: Disposal of 55 thousand cases

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 64,736 मामले आए, जिसमें लगभग 55 हजार मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में 4.29 करोड़ की वसूली की गई जबकि सक्सेसन में 24.68 लाख का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। इसमें किसी प्रकार की न हार होती है और न ही जीत। उन्होंने आमजन के मामलों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। अदालत में कुल 64,736 मामले आए, जिसमें लगभग 55 हजार मामलों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में 7,75,170 अर्थदंड वसूली किया गया।
विज्ञापन

एनआई एक्ट के मामलों में 8,54,504 और बिजली बिल बकाया मामलों में 10.44 लाख रुपये की समझौता राशि तय की गई। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रत्नेशमणि त्रिपाठी ने वैवाहिक के 35, प्रकाश नाथ श्रीवास्तव ने मोटर दुर्घटना के 17, पवन कुमार तिवारी ने एक, अपर जिला जज शैलोज चंद्रा ने 38, सबीहा खातून ने कुल 4728 मामले, आरिफ अहमद अंसारी ने सात, हरकिरन कौर ने 712, साधना गिरी ने 741, वर्णिका शुक्ला ने 708 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज अविनाश रंजन ने 814, शहनवाज मोहम्मद सिद्ददीकी ने 14, शिंजिनी यादव ने 720, कमलेश कुमारी ने 1100, शिशिर यादव ने दो, अरिजीत सिंह ने 1147 मामलों का निस्तारण किया। लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी असद अहमद हाशमी, पॉक्सो श्रीमती मधु डोगरा, एफटीसी प्रथम सुबोध सिंह, लोकेश कुमार मिश्रा ने भाग लिया। बैंक प्रिलिटिगेशन के कुल 1012 मामलों का निस्तारण किया। प्रशासनिक एवं राजस्व के 43,192 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed