फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lockdown: More than one and a half dozen postponed marriages

लॉकडाउनः डेढ़ दर्जन से ज्यादा टलीं शादियां

Thu, 16 Apr 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: More than one and a half dozen postponed marriages
भदोही। लॉकडाऊन 1.0 के बाद प्रधानमंत्री ने 15 अप्रैल से लॉकडाऊन 2.0 की भी घोषणा कर दी। इससे लॉकडाऊन प्रथम के बाद शादी विवाह की तैयारियां कर रहे कुछ लोगों को न केवल विवाह कैंसल करने पड़े हैं बल्कि टेंट हाउस, मैरिज लॉन आदि व्यवसायियों को भारी चपत लगी है। भदोही शहर की बात करें तो 15 अप्रैल से लेकर 10 जून तक होने वाली शादियां या तो टाल दी गई हैं। कुछ लोगों ने दो-चार लोगों को लेकर शादी संपन्न कराई है।
विज्ञापन

शहर में लॉकडाऊन प्रथम की समाप्ति के बाद दर्जनों लोग शादी विवाह की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऐसे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसी के यहां शादी के कार्ड छप चुके थे तो किसी ने टेंट हाउस और मैरिज लॉन वालों को अग्रिम भुगतान भी कर दिया था। इस स्थिति से व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसी के चलते नगर के नईबस्ती से बुधवार को केवल पांच लोग बरात लेकर खमरिया गए और शादी संपन्न कराकर लौट आए। घर वालों का कहना है कि तामझाम से शादी करने को सोचा था जो शायद किस्मत में नहीं लिखा था।
विज्ञापन

बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें तीन चार लोगों के साथ शादी गंवारा नहीं था सो उन्होंने शादी को कैंसल करना ही उचित समझा। भदोही शहर के डेढ़ दर्जन वैवाहिक लॅान से जानकारी इकट्ठा करने के बाद जानकारी मिली है कि कुल डेढ़ दर्जन शादियां 15 अप्रैल से 30 मई तक होनी थी जो अब नहीं होगी। अर्सलॉन मैरिज के संचालक हाजी एजाज खां ने बताया कि मार्च से ही यह सब चल रहा है। 15 अप्रैल के बाद तो बहुत से लोगों ने दुविधा में शादियां ही नहीं रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरी रोड के मैरिज लान संचालक गुड्डू खालसा ने बताया कि वित्तीय वर्ष का प्रारंभ ही बेहद खराब हुआ है। उम्मीद नहीं है कि यह वित्त वर्ष अच्छे से बीतेगा। टेंट हाउस संचालक शफीक अहमद ने बताया कि कई कई मजदूर काम में लगे हैं सबको साथ लेकर चलना मुश्किल हो गया है। देखना है कोरोना का मामला कब तक खिंचेगा।
केस एक
26 अप्रैल को भदोही ब्लॉक के ग्राम याकूबपुर के मुन्ना पाल के बहन का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होना था। कार्ड आदि छपने के बाद टेंट हाउस तथा खाने पीने के सामान के आर्डर दे दिए गए थे। लेकिन देश के हालात देखते हुए वर और वधू पक्ष में मिल कर विवाह टालने का सामूहिक फैसला लिया। मुन्ना पाल कहते हैं कोरोना से निपटना शादी से कहीं अधिक जरूरी है। कहा कि जो भी नुकसान हुआ है वह बहुत मायने नहीं रखता क्योंकि कोरोना पर विजय पाना उससे कहीं अधिक आवश्यक है।

केस दो-
भदोही कस्बे के अख्तर राईन के यहां से 28 अप्रैल को बरात जानी थी। और 29 अप्रैल को एक बरात आनी थी। उन्होंने बताया कि शादी के कार्ड छपने के अलावा सब तैयारियां पूरी हो गई थी। 21 दिन के लॉकडाउन खत्म होने के बाद कुछ उम्मीद थी लेकिन वह पूरी नहीं हुई। जब लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया तो हम लोगों ने शादी को टालना ही जरूरी समझा। कहा कि यदि 3 मई के बाद कुछ राहत न मिली तो व्यवसायी वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कोरोना पर विजय के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed