फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lions fair

लायंस मेले के आकर्षण में बंधे रहे लोग

Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lions fair
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रामलीला मैदान में लायंस क्लब की ओर से बुधवार को आयोजित लायंस मेला लोगों की देर रात तक अपने आकर्षण में बांधे रखा। भीड़ ने न सिर्फ मेले का भरपूर आनंद उठाया बल्कि जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर से लेकर अन्य सामाजिक कार्यो के लिए अर्थोपार्जन के उद्देश्य से लायंस क्लब ज्ञानपुर की ओर से केएनपीजी की रामलीला मैदान में आयोजित लायंस मेले में दोपहर बाद से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। देर शाम तक भीड़ हजारों में पहुंच गई। मेले में पहुंचे बच्चे जहां खाद्य सामग्रियों व खिलौनों की दुकानों पर जमे रहे तो युवतियां महिलाएं सौन्दर्य प्रसाधनों की दुकानों पर खरीदारी करने में व्यस्त रहीं। समापन समारोह में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह भी पहुंचे। डीएम ने कहा कि मेले से अति व्यस्ततम जिंदगी में मनोरंजन को मौका मिल जाता है तो आपसी भाईचारा और सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है। बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य गरीबों असहायों की सेवा व नि:शुल्क चिकित्सा के लिए धन इकट्ठा करना है। लांयस क्लब की ओर से भदोही के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके पटेल समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरसी त्रिपाठी, क्षितिज शर्मा, मुस्तफा, पंकज माहेश्वरी, आनंद प्रकाश तिवारी, ला.हरेन्द्र प्रताप सिंह, ला.सुनील कुमार शर्मा, डॉ.भारतेंदु, ला.अब्दुल वहीद, ला.अरविन्द भट्टाचार्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed