फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Licking verification drew crowds

असहला सत्यापन को उमड़ी भीड़ 

Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 31 मार्च तक असलहों के  सत्यापन न होने पर लाइसेंस निरस्त होने का खतरा देखते हुए असलहाधारकों में हड़कंप है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अब तक निष्क्रिय रहे असलहाधारकों में सत्यापन और लाइसेंस का रिकार्ड ऑनलाइन कराने की होड़ मच गई है। कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र कार्यालय में पिछले दो-तीन से असलहाधारकों की भीड़ उमड़ रही है। तीन-चार दिनों से भारी भीड़ होने के बावजूद अब भी जिले में लगभग पांच सौ असलहों का सत्यापन नहीं हो सका है। इसमें महज दो दिन का समय बाकी रह गया है। असलहाधारकों के देर से जागने से सत्यापन कर रहे अधिकारियों से लेकर थानों तक जमकर भागदौड़ कर रहे हैं।

 

कलेक्ट्रेट स्थित असलहा कार्यालय में प्रतिदिन कम से कम 50 से 75 लोग पहुंच रहे हैं। सत्यापन को लेकर कमियों को दुरुस्त करा रहे हैं। बताया जाता है कि ऐसे असलहाधारी जिन्होंने कुछ दिन पूर्व नवीनीकरण कराया था, लेकिन वे असलहों के ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया से बेखबर थे, ऐसे लोग अधिक  परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed