{"_id":"570d571b4f1c1bb3104a6c9e","slug":"lichchhavee-ka-injan-phel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिच्छवी का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिच्छवी का इंजन फेल
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर अहिमनपुर स्टेशन के समीप मंगलवार को आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। तकरीबन ढाई घंटे तक ट्रेन रुके होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। बाद में वाराणसी से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
मंगलवार की सुबह आनंद विहार नई दिल्ली से सीतामढ़ी बिहार जा रही 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस डाउन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर तड़के साढ़े छह बजे पहुंची। दो मिनट ठहरने के बाद छह बजकर 32 मिनट पर ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। हालांकि इस दौरान ट्रेन ढाई घंटे पहले ही लेट चल रही थी। इसी बीच अहिमनपुर स्टेशन पर लगभग 6.45 बजे होम सिग्नल के करीब इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। इंजन में खराबी आने के कारण ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मालगाड़ी, माधोसिंह स्टेशन पर मंडुआडीह-इलाहाबाद पैसेंजर के अलावा चौरी-चौरा एक्सप्रेस, फास्ट पैसेंजर डेमू समेत कई अन्य ट्रेनों को भी जहां-तहां खड़ा कर दिया गया।
जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन ने वाराणसी से इंजन मंगाया। इंजन के अहिमनपुर पहुंचने और दुरुस्त होने में लगभग ढाई घंटे लग गए। इंजन सेट होने के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस दिन में लगभग दस बजे रवाना हो सकी, इसके बाद अन्य ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके वर्मा ने बताया कि दो घंटे से अधिक समय तक इंजन फेल होने से लिच्छवी एक्सप्रेस अहिमनपुर में खड़ी रही। इस दौरान डेमू, चौरी-चौरा एक्स प्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, इलाहाबाद-मंडुआडीह पैसेजर प्रभावित हुई। इस दौरान सुबह की दोनों मंडुआडीह-इलाहाबाद पैसेंजर, इलाहाबाद से मऊ तक की डेमू पैसेंजर, चौरी-चौरा एक्सप्रेस के अलावा कुछ अन्य ट्रेनें प्रभावित हुईं। ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने से सुबह डयूटी पर जाने वाले नौकरी पेशा लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ों यात्री ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।