{"_id":"63af348100363a171b30898d","slug":"license-of-three-fertilizer-seed-shops-suspended-bhadohi-news-vns691158388","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: खाद-बीज की तीन दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: खाद-बीज की तीन दुकान निलंबित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूरिया संकट के बीच निजी दुकानदार किसानों से मनमानी करने लगे हैं। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को आधा दर्जन निजी दुकानों का निरीक्षण किया। यूरिया बिक्री में अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। तीन दिनों में दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा। जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
रबी सीजन की पहली सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव तेज हो गया है। समितियों पर सीमित मात्रा में यूरिया आने से किसान दुकानों से यूरिया खरीद रहे हैं। जिसका फायदा दुकानदार उठाने से बाज नहीं आ रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने मेसर्स फर्टिलाइजर्स ट्रेडर्स पुरूषोत्तमपुर चौरी में जांच की। यहां निर्धारित दाम से अधिक वसूली और खाद के साथ किसानों को दूसरा उत्पाद भी दिया जा रहा था। जो एफसीओ 1985 के प्राविधानों के खिलाफ है। जिससे दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसी तरह मेसर्स मिजाल ट्रेडिंग कंपनी महराजगंज और मेसर्स गायत्री उर्वरक केंद्र सुरियावां का लाइसेंस भी निलंबित किया गया। दोनों दुकानों पर ओवरेटिंग संग किसानों को जबरदस्ती दूसरा उत्पाद देने का मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई। तीनों दुकानों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दिया गया।
उन्होंने दुकानदारों से शासन से निर्धारित रेट पर ही किसानों को यूरिया देने को कहा। कहा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीन दिन पूर्व भी डीएम की गठित टीम ने 29 दुकानों पर जांच कर सैंपल एकत्रित किया था।