फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpals boycotted 'Samadhan Diwas'

Bhadohi News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sun, 04 Oct 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted 'Samadhan Diwas'
भदोही तहसील में मांगो को लेकर धरना देते लेखपाल। संवाद
ज्ञानपुर। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को लेखपाल संघ ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में धरना दिया। 2800 ग्रेड पे और भत्ता समेत आठ मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे 17 अक्तूबर से पूरी तरह कार्य का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई साल से उनको सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सुबह 10 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर दो बजे तक चला। उनका कहना था कि उनकी प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 करने और वेतन विसंगति दूर करने, आठ साल से बंद अंतरमंडलीय स्थानांतरण बहाल करने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित करने, भत्ता बढ़ाने आदि संबंधी मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में अमर कुशवाहा, रजनीश बघेल, सतेंद्र यादव, संतोष पटेल, मुरारी यादव, भानु प्रताप, अमित, जयदीप आदि शामिल रहे। भदोही तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया। प्रदर्शन में आनंद कश्यप, श्रवण कुमार मिश्रा, मानसिंह, अमित कुमार, सुगम देवी, अनिल कुमार यादव, अंकित सरोज, प्रहलाद सिंह, अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे। औराई तहसील में भी लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर नारेबाजी की। अंत में एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed