फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpal suspended on complaint of negligence

लापरवाही की शिकायत पर लेखपाल निलंबित

Fri, 19 Feb 2021 04:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended on complaint of negligence
ज्ञानपुर। सदर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को डीघ विकास खंड के गोधना, दरवांसी और नवधन गांवों में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण के मामले में बेदखली की कार्रवाई का नोटिस जारी किया है । इसके साथ ही सदर तहसीलदार ने पाली-भगवास के लेखपाल इंदुप्रकाश तिवारी को मनमानी व लापरवाही की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दरसल डीघ विकास खंड के गोधना, दरवांसी और नवधन गांवों में बड़े पैमाने पर तालाब, चारागाह, राजकीय नलकूपों की नाली और अन्य सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी । इसके बाद इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई के साथ अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया है । सदर तहसीलदार ने जारी नोटिस में यह भी कहा कि यदि तय समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटा तो अतिक्रमण का आकलन कर राजस्व की धारा 67-1 अंतर्गत जुर्माना वसूल जाएगा।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की इस सख्त निर्देश के बाद इन गांवों के लगभग सैकड़ों परिवार चिंता में पड़ गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार सदर देवेंद्र यादव ने बताया कि पाली-भगवास के लेखपाल पर मनमानी का आरोप तय होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि तहसील अंतर्गत आने वाले कठौता, चकसुंदरपुर, बैरीपरवा, गोपीगंज नगर आदि गांवों के लंबित मामलों का निस्तारण कर अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed