फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Legislator Vijay Mishra and his family will have real license

विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार के असलहा लाइसेंस होंगे निरस्त्

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Legislator Vijay Mishra and his family will have real license
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों के नाम जारी विभिन्न असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया पुलिस-प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने विधायक और उनके परिवार वालों के नाम जारी सात असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।
विज्ञापन

रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। टोल प्लाजा में पैसे लगाने वाले कारोबारी को धमकी देने के आरोप में गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू होने के बाद रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में कानून के शिकंजे में आए विधायक, उनकी एमएलसी पत्नी और पुत्र के नाम जारी सात असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी गई है। तीनों लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमें दर्ज होने के कारण पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि विजय मिश्र के नाम जारी एक 315 बोर रायफल, एक पिस्टल, रामलली मिश्रा के नाम जारी 12 बोर डबल बैरल बंदूक, रिवॉल्वर, 315 बोर रायफल और पुत्र विष्णु मिश्रा के नाम जारी एक रिवॉल्वर और एक रायफल मिलाकर सात असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। अब इस मसले पर सुनवाई के बाद जो उचित होगा, उनके स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed