जंगीगंज। बजार में बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की 9वीं शाखा का उद्घाटन बैंक के वाराणसी अंचल प्रमुख मिथिलेश कुमार ने किया। बताया कि 20 जुलाई 1908 को गुजरात के बड़ौदा रियासत में बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना की गई थी। विश्व के 18 देशों में सेवा दे रही है। देशभर में 8500 से अधिक शाखाएं है। 11,455 एटीएम है।
जंगीगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा जिले की नौवीं शाखा है। रिजन की 65वीं शाखा हैं। बेहतर सर्विस के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों की संतुष्टि हमारा पहला कर्तव्य है। इस मौके पर मनीष कुमार, हरी शंकर प्रसाद, अमल राज, शिवांशु सिंह, विनोद वर्मा, आलोक पांडेय, विकास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद