फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land is not available for driving testing track

ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए नहीं मिल रही जमीन

Mon, 05 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Land is not available for driving testing track
ज्ञानपुर। जिले में स्वचालित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए जमीन नहीं मिल रही है। साल भर पूर्व से योजना को धरातल पर लाने के लिए परिवहन विभाग प्रयास कर रहा है। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी में ही इसका निर्माण किए जाने की बाध्यता के कारण भी मामला फंस रहा है। दुपहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों का लाइसेंस बनवाने के लिए हर रोज एआरटीओ कार्यालय पर बड़ी संख्या में आवेदक आते हैं। टेस्ट के बाद ही लाइसेंस बनाने का प्रावधान है। शासन के निर्देश पर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण के लिए एक साल पूर्व जमीन की शुरू हुई खोज अभी पूरी नहीं हो सकी। डीघ के दरवांसी और भदोही के मूंसी में जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन मुख्यालय से दूूरी अधिक होने और तकनीकी समस्याओं के चलते इसे निरस्त कर दिया गया। परिवहन विभाग के अनुसार, मुख्यालय से 10 किमी क्षेत्र में ही इसका निर्माण किया जाना है। जमीन मिलने पर ट्रैक बनाने का काम शुरू हो सकेगा। टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चालकों का परीक्षण कंप्यूटर करेगा। ड्राइविंग टेस्टिंग आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ट्रैक पर की जाएगी। नई व्यवस्था में लाइसेंस बनवाने के लिए गाड़ी चलाकर दिखाना पड़ेगा। वाहन को दाएं बाएं करने के अलावा स्पीड एवं अन्य उपकरणों को आपरेट करने में अभ्यर्थी कितने दक्ष हैं, यह कंप्यूटर ही बताएगा। नई व्यवस्था में कार्यालय भवन निर्माण के लिए 4000 वर्ग मीटर, ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण के लिए 1025.18 वर्ग मीटर एवं फिटनेस पीट निर्माण के लिए 308 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। इस प्रकार कुल 5333.18 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। जिला प्रशासन को भूमि चिह्नित करने के लिए पत्र लिखा गया है। पूर्व में दो स्थानों पर जमीन देखी गई लेकिन वह ट्रैक के लिए सही नहीं थी। - अरुण कुमार- एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed