फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lali stalls will lavish honors Ram

भव्य पंडाल में होगा रामलली का अभिनंदन 

Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
 मिर्जापुर-सोनभद्र सीट से नवनिर्वाचित एमएलसी रामलली मिश्रा के अभिनंदन और होली मिलन समारोह की तैयारियों को मंगलवार को शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। 
विज्ञापन

नवनिर्वाचित एमएलसी और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्रा का अभिनंदन समारोह 30 मार्च को वीएनजीआईसी मैदान पर आयोजित किया गया है। समारोह के खास आकर्षण जहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले घुंघरू कलाकार एहसान भारती और दुबई के स्पिन डांसर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाए हुए हैं, वहीं पांच बार सांसद-विधायक रह चुके अतीक अहमद का आगमन भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 

ज्ञानपुर स्थित वीएनजीआईसी के मैदान पर आयोजन स्थल बनाया गया है। भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर मैदान में बड़ी तादाद में कुर्सियों और विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है। सपा के जिला महासचिव राजित राम यादव ने कहा कि समारोह में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस लिहाज से सारी तैयारियां की गईं हैं। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम के बाद दोपहर तीन बजे रामलली हेलीकाप्टर से मानस हाल हंडिया, इलाहाबाद के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed