फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Left parties submit memorandum seeking removal of Chief Election Commissioner

Bhadohi News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए वामदलों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Left parties submit memorandum seeking removal of Chief Election Commissioner
सर्रोई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को वामदलों ने भदोही ब्लॉक पर धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। वाम दलों ने कहा कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो सदस्यों की विभिन्न अवसरों पर असहमति को नजर अंदाज किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही लोकतंत्र का गला घोटने वाला है।
विज्ञापन

संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर प्रक्रिया को रोकने, मतदाता सूची से हटे नाम को जोड़ने, निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करने की मांग की गई। इसके अलावा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर ऐसी व्यवस्था लागू की जाये जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति पर आधारित हो, इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल हों। इस मौके पर रविंद्र प्रसाद, भ्ज्ञान सिंह, बनारसी सोनकर, इंद्रदेव पाल, रामजीत, राजकुमार, अख्तर शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed