फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolve IGRS complaints on a priority basis

Bhadohi News: आईजीआरएस की शिकायतें प्राथमिकता से करें निस्तारित

Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Resolve IGRS complaints on a priority basis
ज्ञानपुर। एडीएम शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस-जनसुनवाई संदर्भों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति, लंबित संदर्भों और शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त फीडबैक की प्रगति जानी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि आठ अक्तूबर तक जिले में कुल 54 हजार 542 शिकायतें आई। जिसमें 53 हजार 811 का निस्तारण किया गया। 730 लंबित मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। एक से आठ अक्तूबर तक आईजीआरएस के 584 फीडबैक में 312 संतुष्ट एवं 272 असंतुष्ट मिले। एडीएम ने असंतोषजनक फीडबैक वाले प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed