फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lack of passenger facilities at Suriyawan station

सुरियावां स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव

Sun, 22 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lack of passenger facilities at Suriyawan station
सुरियावां। रेलवे स्टेशन सुरियावां पर यात्री सुविधाओं की कमी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्टेशन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों ने मांग की है कि यहां की व्यवस्था सुधार दी जाए ताकि यात्रियों को सहूलियत हो सके।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर टीनशेड लगा है, लेकिन बैठने के लिए बेंच नहीं है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा हैंडपंप गंदा पानी देता है। प्लेटफार्म दो पर वर्षों से हैंडपंप खराब पड़ा है। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है। यहां आने वाले यात्री बाहर से पानी लेने को विवश होते हैं। यात्रियों की मानें तो यहां शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन स्थितियां जस की तस बनी रहीं। रेलवे के अधिकारी वाराणसी जाते समय सुरियावां स्टेशन से होकर जाते हैं, लेकिन कभी स्टेशन पर भौतिक सत्यापन करने की दृष्टि से नहीं उतरे। चुनाव से पहले प्रत्याशी बड़े बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद कभी निरीक्षण भी करने नहीं आते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेखर गुप्ता, युवा उद्योग व्यापार मंडल के अश्वनी साहू, अनिल कुमार, जतन गुप्ता आदि ने समस्याओं की ओर कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की। अनिल कुमार वर्मा ने रेल मंत्री को ट्वीट करके समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

टीनशेड प्लेटफार्म एक पर पश्चिम तरफ बना है। उसमें बैठने के लिए बेंच आदि का इंतजाम किया जाना है। शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने से दिक्कत है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--एलबी राम अधीक्षक सुरियावां रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed