फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lack of chemical in district hospital, sugar investigation is closed for 10 days

जिला अस्पताल में केमिकल का अभाव, 10 दिन से बंद है शुगर की जांच

Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lack of chemical in district hospital, sugar investigation is closed for 10 days
जिले में करीब चार लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में केमिकल के अभाव में 10 दिन से शुगर की जांच बंद है। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को बाहर 160 रुपये देकर जांच कराना पड़ता है।
विज्ञापन

महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय में आने वाले 600 से 700 लोगों में से प्रतिदिन 100 से 150 लोगों को डॉक्टर जांच के लिए लिखते हैं। इसमें से 30-35 लोग शुगर की जांच कराने वाले होते हैं। जो लोग संपन्न हैं, वे तो बाहर जांच करा लेते हैं, लेकिन गरीब तबके के लोग जिला अस्पताल में ही जांच कराते हैं। इसके लिए यहां लाखों रुपये की लागत की मशीन भी लगी है, लेकिन यहां 10 दिन से केमिकल ही नहीं है। इसके चलते शुगर की जांच नहीं हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अब किसी भी बीमारी में दवा शुरू करने से पहले शुगर की जांच आमतौर पर जरूरी है। खासतौर पर ऑपरेशन आदि के मामले में तो अनिवार्य है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे जोरई से शुगर जांच कराने पहुंचे शिवशंकर को जब यह पता चला कि जांच नहीं होगी तो वापस होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में शुगर की जांच नहीं होना बड़ा मामला है। अधिकारियों को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए। वहीं, अरविंद कुमार ने भी समस्या को गंभीर बताया। लैब प्रभारी प्रमोद दूबे ने बताया कि करीब दस दिन से मरीजों में शुगर की जांच नहीं हो पा रही है, क्योंकि केमिकल का अभाव है। कुछ केमिकल रखा है, लेकिन वह इमरजेंसी के लिए है। इससे अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed