फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laborer injured in road accident dies during treatment

Bhadohi News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Sun, 25 Feb 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured in road accident dies during treatment
औराई। फ्लाईओवर के पश्चिमी सिरे पर 18 फरवरी को सड़क हादसे में घायल मजदूर लालमनि बिंद 55 की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ऊपरौठ निवासी लालमनि बिंद मजदूरी का कार्य करता था। 18 फरवरी को मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। जहां औराई फ्लाईओवर के पश्चिमी सिरे पर हाईवे पार करते समय एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। शनिवार की सुबह घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तीन माह पूर्व मृतक का दूसरा लड़का शेषधर भी एक वाहन की चपेट में आ गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। थोड़े दिन के अंतराल पर पिता की मौत से परिवार सहित पूरा गांव में शोक की लहर हो गई है। शाम को शव का दाह संस्कार भोगांव गंगा घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed