फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   KV reached Bhadohi 2.50 hours late

Bhadohi News: केवी 2.50 घंटे देर से पहुंची भदोही

Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
KV reached Bhadohi 2.50 hours late
बनारस-नई दिल्ली के बीच चलने वाली 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की लेटलतीफी जारी है। बीते माह से लगातार केवी एक्सप्रेस देर से भदोही पहुंच रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से बनारस आने वाली ट्रेन के लेट होने से अब तक काशी विश्वनाथ पटरी पर नहीं लौट पा रही है। समय से संचालन नहीं होने से नई दिल्ली से भदोही आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। बुधवार को यह ट्रेन 2.50 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची।
पिछले दिनों कुंभ के दौरान से ट्रेनों का संचालन बिगड़ने के बाद से कई ट्रेने घंटों देरी से चल रही थीं। तभी से केवी एक्सप्रेस की लेटलतीफी जारी है। अब यह ट्रेन प्रतिदिन कभी चार घंटे तो कभी 3 घंटे देरी से भदोही पहुंच रही है। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि बुधवार को यह ट्रेन 2.50 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। एक बार ट्रेन का परिचालन बिगड़ जाता है तो पटरी पर आने में समय लग जाता है। इसी प्रकार गोरखपुर-एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन भी बुधवार को 1.50 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची। 15160 और 15159 दुर्ग एक्सप्रेस अप डाऊन दोनों एक घंटे तक विलंब से भदोही स्टेशन पर आईं।
विज्ञापन

इन सबके अलावा आनंद विहार और पुरी के बीच चलने वाली प्रमुख गाड़ी नीलाचल एक्सप्रेस का परिचालन पिछले कई दिन से बिगड़ गया है। ट्रेन को आनंद विहार की ओर जाने वाली यह ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय नगर और कानपुर सेंट्रल के बीच डाईवर्ट कर चलाए जाने से भदोही क्षेत्र के बहुत से यात्री इस ट्रेन से वंचित रह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed