फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   KV Express arrived in Bhadohi with a delay of three and a half hours

Bhadohi News: साढ़े तीन घंटे देरी से भदोही पहुंची केवी एक्सप्रेस

Thu, 27 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
KV Express arrived in Bhadohi with a delay of three and a half hours
भदोही। भदोही-जंघई रेलमार्ग पर बुधवार को चार ट्रेनें सवा डेढ़ घंटे से लेकर साढ़े तीन घंटे तक देरी से चलीं। इनमे सर्वाधिक लेट नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रही जो सुबह 2.23 बजे निर्धारित समय के बजाए सुबह 5.36 बजे भदोही स्टेशन पर पहुंची। 11071 लोकमान्य तिलक-बलिया कामायनी एक्सप्रेस, 15017 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस और 12875 पुरी-आनंद विहार नीलाचल एक्सप्रेस भी देर से आने वाली ट्रेनों में रहीं। भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि 15128 केवी एक्सप्रेस का प्रातः साढ़े तीन घंटे लेट पहुंची। इसके बाद कामायनी एक्सप्रेस शाम निर्धारित 18.16 बजे न आकर दो घंटे विलंब से 20.16 बजे आई, काशी एक्सप्रेस जिसका निर्धारित समय सुबह 10.47 बजे है वो 1.22 घंटे देरी से 12.09 बजे आई जबकि आनंद विहार जा रही नीलाचल एक्सप्रेस जो भदोही सुबह 8.08 बजे पहुंचती वह बुधवार को 1.23 घंटे देरी से 9.31 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed