{"_id":"6ac6a1fa34378baf9c0ed223","slug":"knu-admission-will-now-be-available-on-vacant-pg-seats-till-12-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-149683-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनयू : पीजी की रिक्त सीटों पर अब 12 तक मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनयू : पीजी की रिक्त सीटों पर अब 12 तक मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय में परास्नातक की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मौका दिया है। अब 12 अक्तूबर तक काउंसिलिंग की जाएगी। विज्ञान संकाय में मेरिट जबकि अन्य विषयों में सीधे प्रवेश मिलेगा। छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रवेश पा सकेंगे।
काशी नरेश विश्वविद्यालय में यूजी की कक्षाओं में प्रवेश हो चुका है। परास्नातक में प्रवेश के लिए अब तक तीन कट ऑफ सूची जारी हो चुकी है।
प्रवेश संयोजक प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, हिंदी, भौतिक विज्ञान और एमकाॅम सहित 16 विषयों में आवेदकों को सीधे प्रवेश मिलेंगे। वहीं, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान के लिए सामान्य, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और अनुसूचित जाति वर्ग की अलग-अलग मेरिट बनाई गई है।
पहले 30 सितंबर तक प्रवेश की सुविधा दी गई थी, लेकिन अब 12 अक्तूबर तक तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 12 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश रिक्त सीटों के सापेक्ष निर्धारित मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अंतिम निर्णय प्रवेश समिति का होगा।