फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kings XI won the title by defeating Jaunpur

जौनपुर को हराकर किंग्स इलेवन ने जीता खिताब

Sun, 02 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kings XI won the title by defeating Jaunpur
सुरियावां के मेढ़ी मैदान पर किंग्स इलेवन सुरियावां टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते आजाद गिरीश दू? - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला निगोह-जौनपुर बनाम किंग्स इलेवन सुरियावां के बीच खेला गया। रोमाचंक मुकाबले में किंग्स इलेवन सुरियावां ने छह विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

निगोह जौनपुर के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाज मृत्युंजय यादव ने 56 और राजकुमार ने 54 रनों की पारी खेली। सिद्धार्थ दास ने 30 रन और दिव्य प्रकाश ने 17 रनों का योगदान किया। किंग्स इलेवन सुरियावां की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद उमर ने तीन विकेट झटके। जबकि भानु प्रकाश और संदीप ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी किंग्स इलेवन की टीम एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 184 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। किंग्स इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल चोपड़ा ने 81 रनों की पारी खेली। संदीप भारतीया ने 50 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज राजा ने बिना आउट हुए 27 रन बनाकर मुकाबला किंग इलेवन सुरियावां के नाम कर दिया। इस मौके पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे मेगास्टार आजाद ने विजेता टीम के कैप्टन आशीष सिंह को ट्राफी और 51000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि सीओ भूषण वर्मा ने उप विजेता टीम के कप्तान को 25000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान किया। उद्योगपति विनय चौरसिया ने मैन ऑफ द सीरीज रहे संदीप भारतीया को ट्राफी प्रदान की। मुख्य अतिथि मेगा स्टार आजाद ने कहा कि खेल से भाईचारे की भावना बढ़ती है। ऐसे आयोजनों की ही देन है कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी देश और विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, चेयरमैन आशाराम यादव, डॉ. अजय पांडेय, नंदलाल गुप्ता, मथुरा यादव, रामबली पांडेय, अमर बहादुर सिंह, अभयराज सिंह, जमींदार बिंद, विजय शंकर राय, थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राजकुमार सरोज जेपी सिंह, राजमणि पांडेय, रामजीत, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed