{"_id":"6567939b27bebf5657022a85","slug":"kho-kho-stadium-xi-beats-jawahar-navodaya-vidyalaya-9-8-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-6159-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो: स्टेडियम एकादश ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 9-8 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो: स्टेडियम एकादश ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 9-8 से हराया
विज्ञापन
भदोही। खेल विभाग की ओर से जिला स्टेडियम में बुधवार को जूनियर बालक खो-खो और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालक व बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम (न्यायिक) डॉ. केएन पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में 9 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में स्टेडियम एकादश ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 9-8 से हराया।
खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। आखिरी समय तक दोनों टीमें 7-7 स्कोर के साथ बराबरी पर थी। दूसरे हॉफ में स्टेडियम एकादश ने 2-1 से बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही। खो-खो में शिवम राय, अंकित मिश्रा, शत्रुध्न यादव, योगेश यादव, मोती पटेल, शिवम राय, संतोष यादव, वाजिद अली निर्णायक की भूमिका मे रहे। वहीं, एथलेटिक्स का शुभारंभ जिला अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश माथुर ने किया। एथलेटिक्स में 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल कार्यालय के अनुसार बालकों के 100मी. दौड़ में कार्तिकेय कुमार, 200मी. दौड़ में रवि यादव, 400मी. दौड़ में किशन यादव, 800मी. और 2 किमी दौड़ मे दीपक यादव, लंबीकूद में सौरभ यादव, वाक रेस में सुमित कुमार, डिस्कस थ्रो में कृष्ण यादव, गोला फेंक में आकाश यादव प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग के 100मी. दौड़ में रिंका, 200मी और 400 मी. दौड़ में ज्योति गौतम, 800मी. और 2 किमी दौड़ में ममता पाल, वाक रेस में रोशनी सरोज, लंबी कूद में रिंका, गोला थ्रो में कशिश तथा डिस्कस थ्रो में शिवानी यादव प्रथम रहीं। निर्णायक की भूमिका आसरे सिंह, विनय कुमार, जीत नारायण, अहमद अली, ज्योति सिंह, मुनौव्वर हुसैन ने निभाई। उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।