{"_id":"6a8f51ffae31853e51008e9c","slug":"juloos-e-muhammadi-taken-out-on-eid-e-milad-un-nabi-bhadohi-news-c-192-1-mrz1001-160051-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
चुनार में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नातिया कलाम पढते अकीतदमंद, संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मिलादुन्नबी पर जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। झांकियां भी निकाली गईं। सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरा विंध्य क्षेत्र गूंज उठा।
नगर में मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कमेटी के सचिव सोनावर खां ने परचम लेकर किया। इमामबाड़े से शुरू हुआ जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस इमामबाड़ा पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर ए काजी मौलाना नजम अली, मौलाना नौशाद आलम, इमामबाड़ा ईदगाह के शाही इमाम व मरकजी कमेटी के नायब सदर मौलाना निसार अहमद, महबूब आलम, मो परवेज खां, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, छोटे खां व अन्य थे।
विंध्याचल के कंतित में नौजवान कमेटी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गईं। अहरौरा में मुस्लिम संगठनों और अंजुमनों की ओर से मुख्य मार्गों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस का स्वागत किया गया और सबील लगाकर लंगर, फल व शरबत का वितरण किया गया। जुलूस बूढ़ादेई मैदान जामा मस्जिद होते हुए नई बाजार, सत्यानगंज, टिकरा खरंजा, तकिया डोमान, पटवा टोला, चौक बाजार, नाहकशाह चौक, कसरहट्टी बाजार होते हुए बूढ़ादेई मैदान में पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व मौलाना अंसार उल हक ने किया। इस दौरान साकिर खान हाफिज रोशन, मुमताज अहमद, मो. आजाद, इरशाद आलम, मो. सलीम, मो. शमीम सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जमालपुर थाना क्षेत्र में लठिया सहिजनी, मठना, मदरा, पसही सहिजनी और हर्दी सहिजनी गांवों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल पांच स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान सोहराब अंसारी, सगीर अंसारी, जुमराती अंसारी, संजुर अंसारी, हकीम अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। चुनार में मोहल्लों से जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया। दरगाह शरीफ, सराय टेकौर लोहिया नगर, लालदरवाजा, टेढीनाम, पीरवाजी शहीद आदि मोहल्लों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, चुनमुन राईन, अख्तर अली, अशफाक अहमद, नईम, अतहर, कयामुद्दीन, एकराम, कुतुबुद्दीन, नसीम अख्तर, अजहर, शहाबुद्दीन सहित अन्य शामिल रहे। जिगना में हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के अवसर पर विजयपुर, भांवा, हरगढ़, नरोइया, गोडसर, बिहसड़ाकला, सेमरी सहित कई स्थानों पर जुलूस निकाला गया। भावा में राजगढ़ क्षेत्र के डढ़िया में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर भावा बाजार में जुलूस बड़े निकाला गया।