फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jugesh won by the cross-country race

जुगेश ने जीती क्रास कंट्री रेस

Mon, 28 Sep 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jugesh won by the cross-country race
 स्व. काशी प्रसाद मौर्य की स्मृति में रविवार को आयोजित 26वीं बाबा
विज्ञापन
हरिहरनाथ क्रास कंट्री रेस सबसे तेज दौड़ लगाकर सिकंदरा के जुगेश बिंद ने जीत ली।

 बैराखास गेट से सुबह सात बजे सेना के जवान मंगला प्रसाद उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। बैराखास से शुरू हुई रेस श्रीपुर, भगवानपुर, भिदिउरा, तेजीपुर, भुड़की होते हुए वीएनजीआईसी में आकर समाप्त हुई।


क्रास कंट्री रेस में पहले स्थान पर सिकंदरा के जुगेश बिंद के अलावा कछवां के गंगाराम बिंद द्वितीय, गांधी के राजकुुमार गुप्ता तृतीय, गिर्दबड़गांव के धर्मेन्द्र पटेल चौथे, कोम के सुनील यादव पाचवें, लखनों के राहुल पाल छठवें स्थान पर रहे।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा. अनिल श्रीवास्तव ने प्रथम से 12वें स्थान तक के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने किया।

 मौके पर मनोज उपाध्याय, प्रमोद पाल, दीपक तिवारी, शेखर पांडेय, विजय त्रिपाठी, रवि चौरसिया आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर मोर्य ने किया और आभार खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने जताया। इसी तरह शिव अभिषेक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन किमी रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बऊ यादव प्रथम, ऋतुराज बिंद द्वितीय, कमलेश यादव तृतीय रहे।


 बालिका वर्ग में खूशबू प्रथम, अनिता द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed