फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jodha ring and needle thread earrings are attracting women

दीवाली बाजार

Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jodha ring and needle thread earrings are attracting women
ज्ञानपुर। पिछले दो वर्षों से कोरोना की भेंट चढ़े बाजारों को इस बार बूस्टअप मिला है। यह साल व्यापारियों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। बाजारों में जहां चहल-पलह बढ़ी है, वहीं महिलाएं और युवतियां खरीदारी के लिए बाहर भी निकल रही हैं। खासकर आभूषणों के बाजार में चमक बिखर रही है। दीवाली के बीच बाजार में आभूषणों के नए-नए वैरायटी आई हैं, जो महिलाओं को युवतियों केे खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत घोसिया के आभूषण व्यापारी दिलीप कुमार बरनवाल बताते हैं कि आभूषणों में इस बार झूमका, बैंगल, पाटला जैसे आभूषणों की बिक्री बढ़ी है। लोग हल्के ज्वेलरी, लॉकेट, मंगलसूत्र की भी खरीदारी कर रहे हैं। वहीं लाइट वेट वाले सुई धागा झूमका युवतियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को जोधा रिंग, कांस्टिंग रिंग, अमेरिकन रिंग भी उन्हें काफी पसंद आ रहा है। वहीं बात करें सिक्कों की तो अधिकतर लोग ओल्ड विक्टोरिया और डॉलर के सिक्के खरीदना चाहते हैं। सामान्य तौर पर लोग मेटल लेना इसलिए पसंद नहीं करते। हालांकि ऐसे लोग भी हैं जो फ्यूचर इन्वेसमेंट को देखते हुए यह मेटल लेते भी हैं।
विज्ञापन

वहीं गोपीगंज सर्राफा व्यापारी रमाकांत गुप्ता का कहना है कि त्योहारी सीजन में सिक्कों और लाइट वेट ज्वेलरी की अधिक डिमांड होती है। बाजार में इस समय कई ऐसे नए प्रोडक्ट आए हैं, जो युवतियों और महिलाओं द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस बार के त्योहार में भी सिक्कों की अधिक मांग है। ज्यादातर लोग विक्टोरिया सिक्का लेना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed