फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelry businesses affected by the recession and inflation

मंदी और महंगाई से सराफा कारोबार प्रभावित

Tue, 19 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 19 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
 एक्साईज ड्यूटी को लेकर करीब दो माह तक आंदोलन की भेंट चढ़ा सराफा कारोबार आंदोलन खत्म होने के बाद भी सुस्त दिख रहा है। मांगलिक सीजन में भी आभूषण की दूकानों पर खरीदारों की संख्या कम ही दिख रही है। सराफा कारोबारी इसको लेकर कई कारण बता रहे हैं।  
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में सहालग (मांगलिक) आयोजनों से सोने, चांदी समेत अन्य आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। अप्रैल, मई और जून के महीने में सर्राफा व्यापार काफी अधिक रहता है लेकिन इस साल पूर्व के जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। मांगलिक आयोजन शुरू हो गए हैं लेकिन आभूषण की दूकानों पर मंदी छायी हुई है। शादी, ब्याह का सीजन शुरू होने से सोने के दाम भी बढ़ गए हैं। पखवारे भर में सोने के दाम में डेढ़ हजार प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। सर्राफा व्यापारी इसके पीछे एक्साईज ड्यूटी में बढ़े टैक्स से मंदी और सोने के दाम बढ़ना बता रहे हैं। स्वर्णकार सेवा समिति के अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने बताया कि मंदी और महंगाई से सर्राफा कारोबार प्रभावित हुुआ है। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में देश भर में आंदोलन हुआ, जिसका असर अब मंदी के रूप में दिख रहा है। उन्होंने बताया कि पखवारे भर पूर्व सोना 28 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम था जो अब 29 हजार 700 हो गया है। सहालग कम होने से भी पहले की तरह कारोबार नहीं उठ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed