फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelery worth lakhs stolen from shop

Bhadohi News: दुकान में लाखों के गहने चोरी

Wed, 22 Mar 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from shop
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के चौरी रोड स्थित सराफा की दुकान से सोमवार रात अज्ञात चोर लाखों के सोने चांदी के गहने उठा ले गए। कोतवाली पुलिस ने दुकानदार से जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी। डाग स्क्वाड और फारेंसिक विभाग ने भी छानबीन की। गौरव सेठ का मकान दुकान से कुछ ही दूरी पर है। सोमवार की शाम 7.30 बजे वह वह दुकान बंद सोने के लिए पास घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह 10.30 बजे जब दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई। दुकान के बगल में निर्माणाधीन कमरे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की गई है। दुकानदार ने बताया कि चोरी का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने दुकानदार से जानकारी लेने के अलावा डाग स्क्वाड और फारेंसिक विभाग की टीम बुलाकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने कहा कि दुकान में सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा है। फिलहाल चोरी की घटना मान कर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed