फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jal Sakhi will be appointed in 546 Gram Panchayats

Bhadohi News: 546 ग्राम पंचायतों में रखी जाएंगी जल सखी

Fri, 01 Aug 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jal Sakhi will be appointed in 546 Gram Panchayats
ज्ञानपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए 546 ग्राम पंचायतों में 2730 महिलाएं जल सखी बनाई जाएंगी। इनके चयन की कवायद शुरू हो गई है। महिलाओं को न केवल पानी की जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, बल्कि उन्हें जल आपूर्ति प्रणालियों के संचालन और रखरखाव में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बना रही है। समूह से जुड़ी महिलाएं शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि संग बैंकों से ऋण लेकर फिनायल, दोना-पत्तल, झाड़ू निर्माण सहित कई लघु उद्यम स्थापित कर चुकी हैं। बिजली निगम में बिल वसूली, पंचायत राज विभाग में सामुदायिक शौचालय के संचालन, बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग में पोषाहार वितरण, पूर्ति कार्यालय में कोटे की दुकान का संचालन कर रही हैं। अब इन महिलाओं को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ा जा रहा है। महिलाएं योजनाओं से होने वाले लाभ को ग्रामीणों को बताएंगी। इसके लिए 200 समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिले के 546 ग्राम पंचायतों में जल सखी रखी जाएंगी। हर ग्राम पंचायत में करीब पांच-पांच महिलाएं शामिल होंगी। इस हिसाब से 2730 महिलाएं जल जीवन मिशन से जुड़कर रोजगार पाएंगी। उन्होंने बताया कि करीब आठ हजार समूह में 80 हजार 128 महिलाएं जुड़ चुकी है। -अनुराग राय, उपायुक्त स्वरोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed