फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jaipuri boutique rakhis, as well as Rudraksha and sandalwood rakhis

Bhadohi News: जयपुरी बुटिक राखी, रुद्राक्ष और चंदन राखी बनी पसंद

Wed, 26 Aug 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jaipuri boutique rakhis, as well as Rudraksha and sandalwood rakhis
ज्ञानपुर नगर में सजी राखी की दुकान। संवाद
ज्ञानपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बहनें भाइयों की पसंद और उम्र के अनुसार राखियां खरीद रही हैं। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ इस बार कई तरह की स्पेशल और आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा सोने-चांदी वाले राखियों का बाजार सजा हुआ है। हालांकि सोने-चांदी के बढ़े भाव के कारण इस साल उसका क्रेज कम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बहनें बड़े भाइयों के लिए जयपुरी बुटिक राखी, रुद्राक्ष और चंदन राखी पसंद की जा रही है, जबकि छोटे भाइयों के लिए म्यूजिक और लाइट वाली राखियों की मांग सबसे अधिक है। जिले में ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, घोसिया, खमरिया समेत तमाम बाजारों में रौनक देखी जा रही है। इसी तरह ग्रामीण बाजारों में दुर्गागंज, सर्रोई, जंगीगंज, महराजगंज, बाबूसराय और सीतामढ़ी के बाजारों में राखियों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न डिजाइन और कीमतों की राखियां सजाई हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे स्टॉल बच्चों और महिलाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। ज्ञानपुर के राखी विक्रेता वीरेन्द्र बागी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों के दाम करीब 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। इसके बावजूद खरीदारी पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है। राखी दुकानदार सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार से लेकर दो लाख तक की हैं सोने की राखियां
घोसिया। जिले की प्रसिद्ध घोसिया सराफा मार्केट में सोने और चांदी से तैयार होने वाली राखियों की बिक्री इस बार कमजोर नजर आ रही है। कभी भाई-बहन के प्रेम और समृद्धि की निशानी मानी जाने वाली सोने-चांदी की राखियां अब सीमित ग्राहकों तक सिमटती दिखाई दे रही हैं। घोसिया सराफा मार्केट के सराफा दुकानदार दिलीप बरनवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इनसे तैयार होने वाली राखियों की बिक्री पर भी असर पड़ा है।

बताया कि उनके यहां 25 हजार से लेकर दो लाख तक की राखियां उपलब्ध हैं। वहीं चांदी की राखियों में पांच हजार से लेकर 50 हजार तक की राखियां हैं। सराफा कारीगर सूरज सेठ ने बताया कि कुछ वर्ष पहले रक्षाबंधन के समय सोने और चांदी की राखियां तैयार करने के लिए कारीगरों को काफी काम मिलता था।
राखी- दाम
लाइट राखी- 30 से 120
भैया- भाभी सेट- 120 से 360
जयपुरी बुटिक- 50 से 250
स्पेशन अय्यान- 700 से 800
रूद्रांक्ष राखी- 20 से 60
चंदन राखी- 80 से 150
म्यूजिक राखी- 150 से 180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed