फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jaipur serial bomb blast Life imprisonment to four accused Shahbaz resident of Bhadohi

जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट: चारों दोषियों को उम्रकैद, शहबाज भदोही का है निवासी; 70 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

Thu, 10 Apr 2025 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:31 AM IST
सार

इस घटना के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों की नजर यहां हमेशा बनी रही। दिसंबर 2019 में निचली अदालत से शहबाज को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। हालांकि अब एक बार फिर से दोष सिद्ध होने पर जनपद चर्चा में है।

विज्ञापन
Jaipur serial bomb blast Life imprisonment to four accused Shahbaz resident of Bhadohi
शहबाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaipur Serial Bomb Blast: जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट में दोषी करार दिए गए चार दोषियों में शहबाज हुसैन जिले में भदोही नगर के चांदनी चौक कटरा बाजार का निवासी है। जयपुर की विशेष अदालत ने चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोषी शहबाज प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) का सदस्य था। शहबाज के ऊपर बम ब्लॉस्ट के बाद जिम्मेदारी लेने वाला ईमेल भेजने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में 13 मई 2008 को आठ स्थानों पर हुए बम धमाकों में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 180 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस ब्लास्ट के बाद जनपद तब सुर्खियों में आया जब भदोही नगर के चांदनी चौक कटरा बाजार निवासी शहबाज हुसैन का नाम इस ब्लॉस्ट में सामने आया। 

शहबाज पर आरोप था कि ब्लास्ट के बाद उसने विस्फोट के बाद उसकी जिम्मेदारी लेने वाला ईमेल अधिकारियों को किया था। पुलिस ने अगस्त 2008 में शाहबाज को लखनऊ में पकड़ा था। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और जेल गया था। अधिकतर जगहों पर उसका पता लखनऊ ही दर्ज है।

सिमी की पत्रिका का रह चुका है सह संपादक
दोषी शहबाज कालीन निर्यातक था। यह भी बताया जाता है कि प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) की पत्रिका का 2005-06 में सह संपादक भी रह चुका है। फिलहाल पुलिस रिकार्ड में अब यह किसी संगठन व पार्टी से नहीं जुड़ा है। इसके पिता की मौत हो चुकी है, मां ही घर की मुखिया है। इससे छोटा भाई कालीन का काम करता है, लेकिन वह इससे अलग रहता है।

बोले अधिकारी
विशेष न्यायालय में मुकदमे के दौरान शहबाज की भदोही कोतवाली में बराबर हाजिरी भी लगती रही। न्यायालय में सुनवाई के दौरान नोटिस जारी होते ही उसे जयपुर पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिया गया था। पुलिस संदिग्ध लोगों व उनके संबंधियों पर लगातार नजर रखती है। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक, भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed