फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It rained heavily in Bhadohi and the earth remained thirsty somewhere...

Bhadohi News: भदोही में झमाझम हुई बारिश तो कहीं प्यासी रह गई धरती

Sun, 23 Jun 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily in Bhadohi and the earth remained thirsty somewhere...
ज्ञानपुर। जिले में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को लगभग दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, लेकिन यह बारिश जिले के कुछ ही इलाके में देखने को मिली। जनपद के कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों पर धरती प्यासी रह गई। तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश से दो महीनों से भीषण गर्मी में परेशान लोगों को काफी राहत मिली। मजे की बात रही कि पहली बारिश में ही कई निकायों के नाले सफाई की पोल खुल गई। गोपीगंज में तो घुटने तक पानी भर गया। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार यह बारिश सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिलेवासी बीते दो महीनों से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। लगातार पारा 40 के पार होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। गर्मी का आलम यह था कि इस बार प्री मॉनसून भी दगा दे गया। हर साल 11 जून तक आने वाला प्री मॉनसून इस बार एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। बहरहाल लंबे इंतजार के बाद शनिवार को जिले में बारिश हुई। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, दुर्गागंज और ऊंज समेत कई इलाकों में दो घंटे तक गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से ज्ञानपुर, गोपीगंज और सुरियावां में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। ज्ञानपुर के दुर्गागंज त्रिमुहानी पर बारिश का पानी लग गया। वहीं गोपीगंज नगर पालिका एनएच झील में तब्दील हो गया। वहीं वार्ड-20, वार्ड-1, वार्ड-3 और वार्ड-12 समेत कई इलाकों में दो घंटे की बारिश में घुटने भर पानी लग गया। जिससे आवागमन दूभर हो गया। बारिश के पानी के बीच से बड़ी मुश्किल से राहगीरों ने सफर तय किया। वार्ड-20 के सभासद मोनू ने बताया बारिश के पूर्व ही साफ-सफाई के लिए नगर पालिका को अवगत कराया गया था, लेकिन सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में केवल बूंदाबांदी

जिले में चौरी, भदोही, घोसिया, खमरिया, बलीकापुरा, अबरना, हरिहरपुर, गोदमा जैसे इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं एक बूंद भी पानी नहीं गिरा। हालांकि इन इलाकों में बादलों का डेरा जरूर रहा, लेकिन बारिश न होने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलता नहीं दिखा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वही न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि रविवार को भी धूप खिलेगी, लेकिन इसी बीच बारिश के आसार बन सकते हैं। बताया जिले में बारिश पश्चिमी इलाकों से गुरजते हुए निकल गई।

-------------------------------

हाईवे के सर्विसलेन भी डूबे

कौलापुर। हाईवे प्राधिकरण की ओर से लाख दावों के बाद भी सर्विसलेन की नालियों को ओवरफ्लो बंद नहीं हो रहा। प्राधिकरण के दावों की कलई तब खुल गई, जब दो घंटे की ही बारिश में ही हाईवे का उत्तरी और दक्षिणी सर्विसलेन डूब गया। हाईवे पर दोनों तरफ आधे सर्विलेन तक पानी लगा रहा। वहीं हाईवे पर भी पानी चढ़ आया। एनएचआई द्वारा जलनिकासी के लिए पंप हाउस का निर्माण अधूरा होने से सर्विसलेन के पानी को खाली नहीं कराया जा सका। दूसरी ओर ज्ञानपुर रोड पर भी अभी कुछ दिन पूर्व नाले की सफाई की गई। मगर नाले का पानी ऊपर से बह कर लोगों के दुकान में घुस गया।




इनसेट:

खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है बारिश:

ज्ञानपुर। शनिवार को हुई बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश सब्जी अधिक सब्जी फसल के लिए फायदमेंद है। बारिश की बूंदे सीधे सब्जी के तने में प्रवेश की है। इससे फसल का ग्रोथ और पैदावार दोनाे अच्छा होगा। वहीं धान की रोपाई करने वाले किसान खेतो की जोताई करके उसे छोड़ दे। इससे खेत की मृदा शक्ति मजबूत होती है।



बारिश से दो घंटे कटी रही बिजली

ज्ञानपुर। बारिश होने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बिजली ट्रिपिंग की समस्या से नींद हराम हो गई। ढाई बजे शुरू हुई बारिश के बाद कटी बिजली करीब दो घंटे बाद साढ़े चार बजे बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। बारिश के बाद हर 20 मिनट पर बिजली कटती रही। जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

इनसेट:

उल्टी, दस्त के साथ बीपी शुगर के पहुंच रहे मरीज:

ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों की भरमार रही। अस्पताल में इनदिनों उल्टी, दस्त साथ ही बीपी, शुगर के मरीजों पहुंच रहे हैं। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। 619 मरीज की ओपीडी रही। इमरजेंसी में तीन बजे तक 32 मरीज देखे गए। बारिश होने के बाद चिकित्सक सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बाजारु खाद्य पदार्थ के सेवन करे दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed