{"_id":"676d783089bc496248046f22","slug":"inter-state-wrestling-in-bhadohi-bets-were-played-wrestlers-showed-their-strength-in-wrestling-defeated-oth-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में अंर्तराज्यीय कुश्ती : खेले गए दांव, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, दावपेंच से किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में अंर्तराज्यीय कुश्ती : खेले गए दांव, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, दावपेंच से किया चित
Thu, 26 Dec 2024 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:07 PM IST
सार
अंर्तराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का दम देख हर कोई चकित रह गया। धोबी पछाड़ दाव लगे और एक ने दूसरे को पटक दिया। पांच हजार से 51 हजार तक ईनाम दिया गया।
विज्ञापन
दांव लगाते पहलवान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
औराई अमीरपट्टी स्थित मारूति धाम हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को अंर्तराज्यीय कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग प्रांतो से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। बेहतर दावपेंच लगाकर धुरंधर पहलवानों ने जीत दर्ज किया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
स्वामी रामानंद मारुति नंदन कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती में यूपी, बिहार, पंजाब, बिहार, हरियाणा के अलावा नेपाल के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ जुट गई। पांच हजार से लेकर 51 हजार तक की कुश्ती हुई। गाजीपुर के मनोज कुमार ने पंजाब के सोनू पहलवान को चित किया।
विज्ञापन
राजस्थान के कटप्पा पहलवान और अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा नागेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अंत में नागेंद्र ने जीत दर्ज किया। महिला पहलवानों में गया बिहार की पुष्पांजलि और गोरखपुर की तनु के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें पुष्पांजलि ने जीत हासिल की। नेपाल के शंकर पहलवान और मध्य प्रदेश के ठाकुर दास पहलवान के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन
नेपाल के शंकर ने जीत दर्ज किया। नेपाली पहलवान शंकर थापा ने पहलवानों को चैलेंज किया। इसके बाद मिर्जापुर के मुजेहरा के यूपी केसरी लुलूर पहलवान के बेटे विदेशी ने नेपाल के पहलवान को धोबी पाट से चित कर दिया। महिला पहलवानों में सरिता पहलवान बिहार और तनु गोरखपुर के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें सरिता ने जीत दर्ज किया।
विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर श्याम मुरारी दुबे, जयराम गिरी, अंबुज मिश्रा, नंदलाल शुक्ला, अनंत राम शुक्ला, विनोद कुमार शुक्ला, लाल बहादुर गौतम, कड़ेनाथ, राम सागर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला आदि रहे। आयोजक चंद्रकांत शुक्ला पट्टर ने पहलवानों और दर्शकों का आभार जताया।