{"_id":"6879494902094045d1097079","slug":"instant-booking-will-be-possible-through-aadhaar-authentication-and-otp-verification-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-129020-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आधार प्रमाणीकरण और ओटीपी सत्यापन से हो सकेगी तत्काल बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आधार प्रमाणीकरण और ओटीपी सत्यापन से हो सकेगी तत्काल बुकिंग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग आधार प्रमाणीकरण और ओटीपी सत्यापन के बाद ही हो सकेगी। रेलवे ने बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ये बदलाव किए हैं। यह व्यवस्था एक जुलाई से चरणबद्ध रूप से लागू की जा रही है। ओटीपी प्रमाणीकरण की अनिवार्यता 15 जुलाई 2025 से लागू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि तत्काल टिकट अब केवल उन्हीं यात्रियों को मिल सकेंगे, जो आधार संख्या से सत्यापित होंगे। टिकट बुक करते समय यात्री के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे दर्ज करने के बाद ही बुकिंग होगी। तत्काल कोटे के टिकट कुछ ही मिनटों में समाप्त हो जाते हैं, इस कारण लोग आधी रात से काउंटरों पर लाइन में लग जाते हैं। यह नियम केवल आइआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ही नहीं, बल्कि रेलवे के पीआरएस काउंटरों और अधिकृत एजेंटों पर भी लागू होगा। यानी अब काउंटर से तत्काल टिकट लेने पर भी यात्रियों को ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
एजेंट्स पर लगी समयबद्ध रोक
रेलवे ने अधिकृत टिकट एजेंटों के लिए भी कड़े प्रावधान किए हैं। अब एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। वातानुकूलित श्रेणियों के लिए यह समय सुबह 10 से 10:30 बजे तक और गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए 11 से 11:30 बजे तक तय किया गया है। इसका उद्देश्य आम यात्रियों को प्राथमिकता देना और टिकट दलाली पर रोक लगाना है।
नई प्रक्रिया के तहत आवेदक को फॉर्म में आधार संख्या दर्ज करनी होगी। उसी से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जब तक ओटीपी दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक टिकट नहीं बन पाएगा। हालांकि अभी यह लागू नहीं हो सका है। - अशोक कुमार, रेलवे जन संपर्क अधिकारी, वाराणसी।