फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inspection of officers including DM, 78 absent

डीएम समेत अफसरों का निरीक्षण, 78 गैरहाजिर

Tue, 24 Nov 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Inspection of officers including DM, 78 absent
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी और दो एसडीएम ने मंगलवार को विभिन्न सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 78 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विकास भवन पहुंचे। यहां जिला विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, प्रधानमंत्री सड़क ग्राम्य विकास, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला दिव्यांग जन विभाग, जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जिलापूर्ति कार्यालय, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला युवा कल्याण विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला खाद्य विपणन, जिला कार्यक्रम विभाग का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने मुख्य पशु चिकित्सा कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला लेखा संपरीक्षा अधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग, डायट, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, एसडीएम भदोही योगेश कुमार ने ब्लॉक भदोही, एसडीएम औराई आशीष कुुमार मिश्रा ने सीएचसी औराई एवं ब्लॉक का निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण में डीडीओ कार्यालय के कमलेश पाल, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, डीपीआरओ कार्यालय के संदीप कुमार, निबंधन के विनय पुष्पराज, ऋषिचंद्र सिंह, नीरज कुमार, पीएमजीएसवाई के गया प्रसाद उपाध्याय, गौतम सिंह अनुपस्थित रहे। इसी तरह अलग-अलग विभागों के अभिषेक जैस, बेलाल अहमद, सजंय प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार मौर्य, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कुमार, डीएस चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे, बंशी लाल, आशीष श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, पशुपालन विभाग के वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मल्येंद्र कुमार सिंह, हरिओम पांडेय, पुष्पा सिंह चौहान, जिला पंचायत विभाग के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारती, राजेश कुमार, सुनीता देवी, मत्स्य विभाग के विजय प्रकाश शुक्ल, आबकारी विभाग में निशा सिंह, डायट में रामपाल सिंह, सुरेश तिवारी, शिव कुमार यादव, सुलभ श्रीवास्तव, शशांक शेखर यादव, योगेंद्र यादव, जयप्रकाश सिंह, समलाशंकर यादव, बीएसए कार्यालय में मो. नकी, इंद्रबली, कृषि विभाग में वीरेंद्र कुमार मौयरझ़्, शेष कुमार पाल, अजय कुमार, राजित राम, मनोज कुमार, लोक निर्माण विभाग में कमलेश कुमार यादव, संजय कुमार पांडेय, बलेश कुमार मिश्र, ब्लॉक भदोही में आलोक कुमार मौर्य, जितेंद्र सिंह, त्रिभुवन मौर्य, रवि पाल, छोटे लाल मौर्य, सभाजीत, श्रीकांत, अजय कुमार, सीएचसी औराई में फरीदा खान, डॉ. नीतेश मिश्रा, डॉ. आशा, डॉ. रमेश भारती, कुसुम भारती,पुष्पा कुमार, हरिश कुमार और औराई ब्लॉक में अखिलेश कुमार, सुरेश तिवारी, सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र प्रताप, भाईलाल, भुवनेवर नाथ पांडेय, इंद्र भूषण शुक्ला, ज्ञान प्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार, आजाद अहमद, राजेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, एमए सिद्दिकी, रमेश चंद्र सिंह और महमूद खां अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed