फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Initially visible fast, now getting careless

शुरू में दिखाई तेजी, अब हो रही लापरवाही

Wed, 14 Apr 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Initially visible fast, now getting careless
भदोही। अहमदगंज गजिया ओवरब्रिज निर्माण के लिए सड़क खोदवा कर लापता हुए राजकीय सेतु निगम के अधिकारी व कर्मचारी लगभग 40 दिन के बाद लौटे और दो दिन कुछ काम कराकर फिर गायब हो गए। इसको लेकर गजिया वासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए, तभी लोगों की मुश्किलें आसान होंगी। एक दिन काम होने और तीन दिन काम बंद रहने से दुकानदारों को भारी दिक्कत हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य के लिए प्राथमिकता तय करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञात हो, ओवर ब्रिज निर्माण में 66 आवासीय और वाणिज्यिक भवनों की सूची बनी है। फरवरी माह में मुआवजा वितरण में काफी तेजी दिखाने के बाद फिर से सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुस्त पड़ गए हैं। पहले तेजी का यह आलम था कि 3 मार्च को निर्माण स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने काम शुरू करने की बात कहकर चेतावनी देकर मकानों को गिरवाया। यही नहीं, बैजू हलवाई तिराहे पर पिलर के लिए गड्ढा खोदवा कर लौट गए। लगभग 40 दिन तक गड्ढा और उसमें जमा नाली-सीवर का पानी छोड़ कर लोग चले गए। तब से लेकर आज वहां गंदगी है। वाहनों का आवागमन ठप है। दुकानें खुल नहीं पा रही हैं। लोगों को आस है कि काम पूरा हो तो शायद उनकी रोजी रोटी फिर से चल निकले। चौरी रोड के राजेश जायसवाल ने बताया कि दो दिन पूर्व जेसीबी लेकर अधिकारी आए थे। लेकिन कुछ घंटे गड्ढा खोदवाने के बाद चले गए। सोमवार को दिन भर कोई काम नहीं हुआ। उधर दूसरे दुकानदार किशन जायसवाल ने नाराजगी जताते हए कहा कि ऐसे काम होगा तो कई वर्ष लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों को दुकानदारों की व्यथा समझनी होगी। लोगों ने डीएम से एक बार मौका मुआयना करके कार्य में तेजी लाने के बाबत कार्यदायी संस्था पर दबाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन :
जहां खोदाई हो रही है वहां पेयजल की पाइपलाइन है। सावधानी से खोदाई की जानी है। क्योंकि गर्मी में पेयजल आपूर्ति भी बाधित नहीं होनी चाहिए। पेयजल बाधित होने पर लोग नाराज होने लगेंगे। काम शुरू होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। एक बार काम रफ्तार पकड़ने पर सब कुछ ठीक तरीके से होने लगेगा। - एचएन यादव, सहायक अभियंता, उप्र राजकीय सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed