फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increase the Life of carpet right Maintenance

सही मेंटेनेंस से बढ़ाएं कालीन की लाइफ

Mon, 30 Mar 2015 02:40 AM IST
Increase the Life of carpet right Maintenance
Increase the Life of carpet right Maintenance Updated Mon, 30 Mar 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
Increase the Life of carpet right Maintenance
ऊलसेफ की प्रबंध निदेशक डा.एग्नेस सेडनाय ने कहा कि कालीनों की सही तरीके से सफाई जरूरी है।
विज्ञापन


इसके अभाव में कालीन की लाइफ तो कम होती ही है यह बीमारी बांटने की वजह भी बन जाती है। छोटे बच्चे कालीनों पर खेलते हैं जिन्हें धूल के कण नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कहा कि अगले सात दिनों तक हम कालीनों के मेंटेंनेंस पर चर्चा करेंगे।  विशेषज्ञ एडम जनकोवास्कि लोगों को मेंटेनेंस के तरीकों से रूबरू कराएंगे।
अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के पूर्व उपाध्यक्ष रवि पाटोदिया ने कहा कि हालांकि निर्यातक सीधे उपभोक्ता से नहीं जुड़ा है लेकिन कालीनों की सफाई का मामला खरीदार के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इसमें कोताही से परिवार का स्वास्थ्य दांव पर लग सकता है। इसलिए इस बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस मुद्दे पर ध्यान दिलाने के लिए आईआईसीटी और ऊलसेफ की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक, प्रो.केके गोस्वामी ने कहा कि कारपेट क्लीनिंग एंड मेंटेंनेंस को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। प्रोडक्ट की लाइफ बनाए रखने के साथ जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है।


इसलिए कालीन उत्पादकों को भी पहल करनी चाहिए। कालीन खरीदने वाले को इसके इस्तेमाल, रखरखाव के सही तरीके बताने की जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की भी होती है। समारोह का संचालन कोआर्डिनेटर बीडी गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन आरके मलिक ने किया। एकमा के उपाध्यक्ष शिवसागर तिवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed